Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह-जबलपुर हाईवे पर दो ट्रक खाई में गिरे, रेस्क्यू के दौरान लंबा जाम

दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर जबेरा थाना क्षेत्र के दानीताल के पास दो ट्रकों के खाई में गिरने के बाद गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह करीब 10 बजे से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।

पुलिस के अनुसार यह हादसा दो दिन पहले सीग्रामपुर चौकी क्षेत्र में हुआ था, जब दो ट्रकों की आपस में टक्कर के बाद वे सड़क किनारे खाई में जा गिरे थे। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

गुरुवार सुबह ट्रकों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि खाई की गहराई और स्थिति के कारण ट्रकों को निकालने में दिक्कत आ रही है। कई बार खींचने पर ट्रक दोबारा नीचे खिसक जा रहे हैं, जिससे काम में देरी हो रही है।

मौके पर जबेरा थाना और सीग्रामपुर पुलिस बल तैनात है, जो यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है। बीच-बीच में मार्ग खोला जा रहा है, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति सामान्य होने में समय लग रहा है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही ट्रकों को बाहर निकाल लिया जाएगा, जिसके बाद हाईवे पर आवागमन पूरी तरह सुचारू हो जाएगा।

Share:

Leave A Reviews

Related News