Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया वृक्षारोपण एवं ब्रम्हांड घाट पर की साफ सफाई


तेंदूखेड़ा, देशबंधु. मां नर्मदा अंचल क्षेत्र के अंतर्गत भगवान ब्रह्मा जी की तपस्या स्थल ब्रह्मांड घाट में मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह पटेल स्थानीय विश्रामगृह बरमान कला में विश्राम किया और मां नर्मदा आश्रम में वृक्षारोपण कर मां नर्मदा घाट पर साफ सफाई कर संगोष्ठी में मां नर्मदा क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आग्रह किया लापरवाही पर सख्त हिदायत भी दी गई.

मां नर्मदा आश्रम स्थल मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास कैबिनेट मंत्री ने किया वृक्षारोपण- सुबह ठीक 7:15 बजे मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ग्रामीण पंचायत विभाग माननीय प्रहलाद सिंह पटेल ने मां नर्मदा आश्रय स्थल चांवरपाठा कच्चे रास्ते के किनारे पर वृक्षारोपण किया सभी जानते हैं की मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास पंचायत मंत्री माननीय प्रहलाद सिंह जी पटेल जी के विशेष प्रयासों से मां नर्मदा पैदल परिक्रमा वासियों के लिए लगभग 60 लख रुपए की लागत से यह मां नर्मदा आश्रम बनाया गया है.

मां नर्मदा घाट पर कैबिनेट मंत्री पंचायत ग्रामीण विकास के मार्गदर्शन में घंटों चला सफाई अभियान- मां नर्मदा जी के भक्त परम पूज्य संत बाबा श्री जी के परम शिष्य मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके माननीय प्रहलाद सिंह पटेल जी ने मां नर्मदा घाट पर सफाई अभियान किया और कैबिनेट मंत्री जी के मार्गदर्शन में अनेकभक्त शिवाजी क्लब एवं बाहर से आए विद्यार्थी स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा के नेता कार्यकर्ता नर्मदा भक्त बुद्धिजीवी धर्म प्रेम बंधु क्षेत्र नागरिक पत्रकार अधिकारी कर्मचारी व्यापारियों नगर ग्राम वासियों ग्रामीण विकास विभाग सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में अपने सहयोग किया
मां नर्मदा स्वच्छता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर मां नर्मदा जी के किनारे टीन सेट मैं मां नर्मदा स्वच्छता एवं जागरूकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मां नर्मदा जी को स्वच्छ एवं गंदगी नहीं करने के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष पंडित राम स्नेही पाठक ने अपने विचारों में बताया कि मां नर्मदा जी के क्षेत्र में स्वच्छता रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए इस दौरान मां नर्मदा भक्त कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास पंचायत प्रहलाद पटेल ने कहा कि मां हमारी आस्था का केंद्र है और जीवनदायनी भी हैं मां नर्मदा के क्षेत्र में बुंदेलखंड का प्रमुख महत्वपूर्ण धाम तीर्थ होने के कारण एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के साथ आध्यात्मिक स्थल भी है अच्छा धार्मिक स्थल बन गया है जहां की प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्वों पर पर लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में आते हैं.

इस तीर्थ क्षेत्र और मां के आंचल को स्वच्छ बनाने में सभी सहयोग प्रदान करें और इसमें कृपया गंदगी ना करे और सभी एक दूसरे को समझईस दे कि मां नर्मदा का यह क्षेत्र स्वच्छ बना रहे इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन माननीय जालम सिंह पटेल पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री महेंद्र पीतमपुरी पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अनंत दुबे जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेंद्र ठाकुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनमोहन साहू जिला भाजपा महामंत्री बंटू विधायक प्रतिनिधि राजेश रघुवंशी मंडल अध्यक्ष दीपक राय मंडल महामंत्री पंकज मोदी आदि वर्तमान पूर्व जनप्रतिनिधि मंडल के वर्तमान पूर्व पदाधिकारी उपस्थित थे.

इसके साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर गजेंद्र नागेश तहसीलदार करेली जनपद सीईओ करेली जनपद सीईओ चावरपाठा जिला जनपद के अनेक अधिकारी कर्मचारी युवा नेता एवं पत्रकार ठाकुर वीरेंद्र सिंह अधिमान पत्रकार जीवेश चौरसिया पत्रकार राजकुमार कौरव पत्रकार पत्रकार सुभाष तिनगुरिया पत्रकार ऋषि पचौरी बरमान कला से सरपंच अमित कुमार खटीक मिढली से सरपंच श्री गोयल जी जिला पंचायत का चुनाव लड़ चुके नरेंद्र चौरसिया नेताजी राजकुमार राय आदि उपस्थित थे.

Share:

Leave A Reviews

Related News