
चिचोली. नगर की गुरु साहब पब्लिक एजुकेशन सोसाइटी में श्री गणेश उत्सव के पावन अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना, हवन यज्ञ एवं महाप्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ.
आयोजन के दौरान सोसाइटी परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा. कार्यक्रम में सोसाइटी की अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, डॉ वर्षा मालवीय सोसाइटी के समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बच्चों तथा स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर भगवान श्री गणेश की संगीतमय आरती की और देश-प्रदेश व नगर की समृद्धि की कामना की.
Leave A Reviews