Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

चिचोली: पिपलेश्वर महादेव तालाब पर अमृत 2.0 ग्रीन स्पेस पार्क का भूमि पूजन


​चिचोली। नगरीय क्षेत्र स्थित पिपलेश्वर महादेव तालाब पर सोमवार को 'अमृत 2.0 योजना' के अंतर्गत ग्रीन स्पेस पार्क निर्माण का विधिवत भूमि पूजन एवं पौधारोपण किया गया यह भूमि पूजन नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. वर्षा रितेश मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा संजय आवलेकर एवं उपयंत्री बलराम कुशवाहा द्वारा संपन्न कराया गया।

​पार्क में मिलेंगी ये सुविधाएँ

प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी देते हुए उपयंत्री बलराम कुशवाहा ने बताया कि ग्रीन स्पेस पार्क योजना के तहत स्थल पर आकर्षक पाथ-वे, सुरक्षा के लिए चैन फेंसिंग, फलदार-छायादार पौधों का रोपण तथा नागरिकों के बैठने के लिए सीटिंग बेंच का कार्य प्रस्तावित है।

​समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए, ताकि नगरवासियों को जल्द ही एक सुंदर और स्वच्छ पार्क की सौगात मिल सके।

​इस अवसर पर नगर परिषद चिचोली के पीडब्ल्यूडी (PWD) शाखा प्रभारी रवींद्र प्रताप शाही सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Date & Time : 2026-10-05 13:42:15

Share:

Leave A Reviews

Related News