Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

हनुमान जन्मोत्सव मे शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को दिया निमंत्रण

सौसर। क्षेत्र के प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर जामसावली हनुमान लोक में आगामी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को निमंत्रण दिया गया।

यह निमंत्रण पाण्डुर्ना जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड़ तथा हनुमान मंदिर समिति के ट्रस्टी एवं समिति अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सौजन्य भेंट कर प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया।

इस दौरान अजय धवले भी उपस्थित रहे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि जामसावली हनुमान लोक में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम, पूजा-अर्चना और भव्य आयोजन किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News