Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छतरपुर में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, रिजल्ट में फेल होने के बाद उठाया कदम

छतरपुर जिले के नौगांव क्षेत्र में एक 17 वर्षीय छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार, नौगांव थाना क्षेत्र के सुनाटी गांव निवासी शिवानी अहिरवार ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार को रिजल्ट घोषित होने पर वह असफल हो गई, जिसके कुछ समय बाद ही उसने दोपहर में जहरीला पदार्थ खा लिया।

परिजन तत्काल छात्रा को नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि छतरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

अमित मेश्राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला परीक्षा में असफल होने के कारण उठाए गए आत्मघाती कदम का प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News