Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

CM डॉ. मोहन यादव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री बोले- साहित्य, कला और संगीत के माध्यम से मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाले महान व्यक्तित्व थे टैगोर

भोपाल। डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रगान के रचयिता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर केवल एक महान कवि और साहित्यकार ही नहीं, बल्कि मानवता, विश्व बंधुत्व और सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक थे। उन्होंने साहित्य, कला और संगीत के माध्यम से समाज को नई दिशा देने का कार्य किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव टैगोर का जीवन संपूर्ण विश्व के लिए ज्ञान, संवेदना और प्रेरणा का प्रकाश पुंज है। उनकी रचनाएं आज भी लोगों को मानव मूल्यों, प्रेम और एकता का संदेश देती हैं।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रगान के रचयिता के रूप में गुरुदेव टैगोर का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा। उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News