
बेंगलुरु. क्रिकेट के महाकुंभ IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है. सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का शाम 7:00 बजे उछाला जाएगा.
पिछले सीजन (IPL 2025) में पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला ऐतिहासिक खिताब जीतने वाली RCB इस बार भी जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. वहीं, पिछले साल छठे नंबर पर रही हैदराबाद की टीम नए जोश के साथ वापसी की तलाश में है.
आमने-सामने: हैदराबाद का पलड़ा भारी
आंकड़ों की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते हैं और 11 मैच बेंगलुरु के नाम रहे हैं. एक मुकाबला टाई रहा था, जिसे SRH ने सुपर ओवर में जीता था. हालांकि, बेंगलुरु के अपने होम ग्राउंड पर RCB का रिकॉर्ड बेहतर है, जहाँ उसने 8 में से 5 मैच जीते हैं.
RCB की ताकत: संतुलित बैटिंग और बॉलिंग
डिफेंडिंग चैंपियन RCB इस बार भी बेहद संतुलित नजर आ रही है:
ओपनिंग: विराट कोहली और फिल सॉल्ट की जोड़ी से आतिशी शुरुआत की उम्मीद है.
मिडिल ऑर्डर: देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड और जितेश शर्मा टीम को मजबूती देंगे. वेंकटेश अय्यर के आने से बैटिंग ऑर्डर और भी गहरा हुआ है.
ऑलराउंडर: रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या फिनिशर की भूमिका निभाएंगे.
बॉलिंग: जोश हेजलवुड की कमी खल सकती है, लेकिन भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी कमान संभालेंगे.
Leave A Reviews