Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नरसिंहपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

ज्ञापन में कांग्रेस ने कहा कि नरसिंहपुर कृषि प्रधान जिला है और यहां के किसान लंबे समय से कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिनका तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने गेहूं खरीदी में हो रही देरी को समाप्त कर तत्काल खरीदी शुरू करने, गेहूं और चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद सुनिश्चित करने तथा किसानों को समय पर भुगतान करने की मांग की। इसके साथ ही सभी खरीदी केंद्र तत्काल शुरू करने, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था करने और गेहूं खरीदी की लिमिट समाप्त करने की भी मांग उठाई गई।

ज्ञापन में सोसाइटी भुगतान न कर पाने वाले किसानों के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने, मूंग और मसूर की फसल की MSP पर खरीदी, किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी और बिजली विभाग द्वारा कथित प्रताड़ना बंद करने की मांग भी शामिल रही।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पटेल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “डबल इंजन सरकार” के बावजूद प्रदेश में किसानों की स्थिति खराब होती जा रही है और असंतोष बढ़ रहा है।

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द किसानों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Share:

Leave A Reviews

Related News