Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सतना: संविधान दिवस पर विकसित भारत युवा संवाद आयोजित


सतना। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सतना में संविधान दिवस के अवसर पर विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस विशेष संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अखिलेश मणि त्रिपाठी एवं यूथ आइकॉन रचित मिश्रा ने युवाओं को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और विकसित भारत की अवधारणा पर संबोधित किया।

डॉ. अखिलेश मंडी त्रिपाठी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। यह प्रत्येक नागरिक को अधिकार प्रदान करने के साथ-साथ कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने युवाओं से संविधान की मूल भावना को समझने, उसका सम्मान करने तथा अपने जीवन में समानता, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

वहीं यूथ आइकॉन रचित मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत का वास्तविक अर्थ देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करना है। जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मानजनक जीवन प्राप्त होगा, तभी भारत वास्तविक अर्थों में विकसित राष्ट्र बनेगा।

स्पोर्ट्स से जया तिवारी ने युवाओं को खेल से सम्बंधित जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में संवैधानिक जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

Date & Time : 2026-11-25 14:36:45

Share:

Leave A Reviews

Related News