Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

नरसिंहपुर में ट्रक ने दो सगी बहनों को कुचला, 1 की मौत


नरसिंहपुर। जिले के बरमान चौकी क्षेत्र में लोलरी चौराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल से घर लौट रही दो सगी बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

स्कूल से पैदल घर लौट रही थीं दोनों बहनें

पुलिस के अनुसार, ग्राम सागरी निवासी हेमवती मेहरा कक्षा 12वीं और उसकी छोटी बहन मोनिका मेहरा कक्षा 10वीं की छात्रा थी। दोनों लोलरी स्थित आदर्श ज्ञान ज्योति स्कूल में पढ़ती थीं। बुधवार शाम करीब 4 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहनें पैदल अपने घर के लिए निकली थीं।

जब वे लोलरी चौराहे से आगे बढ़ रही थीं, तभी सागर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बहनें सड़क पर गिर गईं और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।

बड़ी बहन की मौके पर मौत, छोटी की हालत गंभीर

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों बहनों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद हेमवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोनिका की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों बेटियों की हालत देखकर परिवार के लोग फूट-फूटकर रोने लगे।

ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने हेमवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Date & Time : 2026-11-25 13:49:10

Share:

Leave A Reviews

Related News