Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सागर: अवैध शराब बिक्री के मामले में एक वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार


सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार स्थाई वारंटियों की धरपकड़ एवं वारंटों की तामीली हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मार्गदर्शन में थाना गौरझामर पुलिस को एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तारी

दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि माननीय न्यायालय देवरी द्वारा जारी स्थाई वारंट, प्रकरण क्रमांक 86/19 में वांछित स्थाई वारंटी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पिता रामनारायण राठौर, उम्र 46 वर्ष, निवासी पटनागंज, रहली, थाना रहली, जिला सागर अपने घर के पास मौजूद है।

सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु थाना गौरझामर पुलिस टीम तत्काल पटनागंज पहुंची और घेराबंदी कर स्थाई वारंटी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल रहली में दाखिल कराया गया।

उक्त स्थाई वारंटी आबकारी एक्ट के प्रकरण में पिछले लगभग एक वर्ष से फरार चल रहा था।

सराहनीय योगदान

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रआर. 529 शैलेन्द्र पाण्डेय, आर. 1695 अभिषेक, आर. 482 दुर्गेश एवं आर. 734 शिवप्रताप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Date & Time : 2026-09-22 14:09:09

Share:

Leave A Reviews

Related News