Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

'धुरंधर 2' बनी 8वीं सबसे बड़ी भारतीय फिल्म, 'पठान' और 'कल्कि' का रिकॉर्ड ध्वस्त

मुंबई. रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. महज आठ दिनों के भीतर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भारतीय सिनेमा की दिग्गज फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है. 1067 करोड़ के वैश्विक कारोबार के साथ यह अब भारत की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे
'धुरंधर 2' ने अपनी रफ्तार से शाहरुख खान की 'पठान' (1055 करोड़) और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (₹1042 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस गति से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह जल्द ही टॉप 5 की सूची में शामिल हो सकती है.

आठवें दिन की कमाई के आंकड़े
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का प्रदर्शन कुछ इस प्रकार रहा:

भारत में नेट कलेक्शन (8वां दिन): 49.70 करोड़

कुल भारतीय नेट कलेक्शन: 674.17 करोड़

कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन: 805.32 करोड़

ओवरसीज (विदेश) कमाई: 261.92 करोड़

वर्ल्डवाइड ग्रॉस टोटल: 1067.24 करोड़

हिंदी बेल्ट में एकतरफा राज
फिल्म की सफलता में सबसे बड़ा योगदान हिंदी दर्शकों का रहा है. आठवें दिन के कुल कलेक्शन में से अकेले हिंदी वर्जन ने 46 करोड़ की कमाई की. दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म की पकड़ मजबूत है, जहां तेलुगु वर्जन ने 2.50 करोड़ और तमिल ने 90 लाख का योगदान दिया.

Share:

Leave A Reviews

Related News