Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

श्योपुर में नहर में गिरी बिजली विभाग की गाड़ी, एई ने तैरकर बचाई जान, ड्राइवर लापता"

श्योपुर जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के बलावनी गांव के पास बिजली विभाग की गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में असिस्टेंट इंजीनियर (एई) प्रेम कटारा और उनका ड्राइवर रिंकू राठौर सवार थे। हादसे के दौरान घने कोहरे के कारण सड़क दिखाई नहीं दी, जिससे गाड़ी नहर में गिर गई।

एई प्रेम कटारा ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन ड्राइवर रिंकू राठौर का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी बरामद कर ली है और चालक की तलाश जारी है।

ढोढर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि गाड़ी घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर बरामद हुई है। ड्राइवर तैरना नहीं जानता था और गाड़ी का गेट नहीं खुल पाया, जिसके कारण वह पानी के तेज बहाव में बह गया।

एसडीआरएफ की टीम लगातार ड्राइवर की तलाश कर रही है और नहर में गाड़ी के आसपास सर्च ऑपरेशन जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News