मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर ने जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के कुल 32 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की 6 महीने की अस्थायी आधार पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसे अधिकतम 1 वर्ष की अवधि तक बढ़ाया जा सकता है। इन पदों में यूआर के 15, ओबीसी के 9, एससी के 4, एसटी के 2 और ईडब्ल्यूएस के 2 पद शामिल हैं।
![]()

एम्स नागपुर की ओर से जारी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 29 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार जारी पद पर नियुक्त होने की इच्छा रखते हैं और एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम्स-नागपुर की ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस (इंटर्नशिप पूर्ण करने सहित) उत्तीर्ण होना चाहिए या एनएमसी/राज्य पंजीकरण द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन बहुविकल्पीय प्रश्न आधारित लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, शॉर्टलिस्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 56,100 रुपए प्रतिमाह होगी। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए 500 रुपए एवं एससी/एसटी के लिए 250 रुपए तय किया गया है। वहीं, नेत्र रोग/दिव्यांग उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
--आईएएनएस
डीके/वीसी
Leave A Reviews