Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दीपावली पर गौकाष्ठ से निर्मित दीपों को प्रोत्साहित करें, बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करें- कलेक्टर


नरसिंहपुर जिले में आगामी दीपावली पर्व को पर्यावरण-अनुकूल और हरित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा (टीएल) बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर रजनी सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दीपावली पर पर्यावरण संरक्षण और गौ-संवर्धन को प्रोत्साहित करने हेतु गौकाष्ठ से बने दीपों और उत्पादों के उपयोग को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन तक इन दीपों की पहुंच आसान बनाने के लिए स्थानीय बाजारों में इनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जरूरी कदम उठाए जाएं।

सीएम हेल्पलाइन और जन संवाद शिविरों की शिकायतों पर सख्त रुख

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे जन संवाद शिविरों में प्राप्त आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के कड़े निर्देश दिए। बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट, विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों तथा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो-टूक कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर समय-सीमा में निपटारा किया जाए। जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी स्तर पर की गई लापरवाही या लेटलतीफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कल्याणकारी योजनाओं और समग्र ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ने संबल 2.0 योजना, कृषि विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों, सामाजिक सुरक्षा व लंबित पेंशन प्रकरणों, समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी की प्रगति तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित पोषण व स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही पर्यावरण संवर्धन से जुड़े 'एक बगिया मां के नाम' अभियान सहित अन्य प्रमुख शासकीय अभियानों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस और प्रशासनिक समन्वय पर निर्देश

बैठक में कलेक्टर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि के लिए जिले को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अंशदान राशि समय पर जमा कराने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ शासन की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं को धरातल पर क्रियान्वित करने का आह्वान किया।

Date & Time : 2026-10-12 13:46:32

Share:

Leave A Reviews

Related News