Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह में खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आलमपुर गांव में खेत पर काम कर रहे एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात उस समय हुआ जब किसान अपने खेत में कृषि कार्य कर रहा था।

मृतक की पहचान नन्ना अहिरवार (55) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसान को तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के बेटे गोविंद अहिरवार ने बताया कि उनके पिता सिहेरा मौजा स्थित खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया। हालांकि परिजनों को अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि खेत में करंट कैसे पहुंचा।

सूचना मिलने पर बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि खेत में करंट पहुंचने की वजह क्या थी।

Share:

Leave A Reviews

Related News