Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

MP में ईंधन का 'पैनिक': भोपाल में 5 गुना बढ़ी गैस बुकिंग, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, मंत्री ने कहा- 'अफवाहों पर न जाएं, स्टॉक फुल है'

भोपाल. मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों ने आम जनता के बीच भारी घबराहट (Panic) पैदा कर दी है. राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में लोग डर के मारे जरूरत से ज्यादा बुकिंग और खरीदारी कर रहे हैं. हालात यह हैं कि भोपाल में गैस सिलेंडरों की बुकिंग सामान्य दिनों के मुकाबले 5 गुना तक बढ़ गई है. एक ही गैस एजेंसी पर एक दिन में 1600 बुकिंग दर्ज की गईं, जबकि वहां स्टॉक केवल 350 सिलेंडरों का था.

पेट्रोल-डीजल की बिक्री ढाई गुना बढ़ी
अफवाहों का असर केवल रसोई गैस तक सीमित नहीं है. पेट्रोल पंपों पर भी भारी भीड़ देखी जा रही है, जिससे ईंधन की बिक्री 2 से 2.5 गुना तक बढ़ गई है. छोटे शहरों में इसका असर सबसे ज्यादा है, जहां लोग इस डर से टैंक फुल करवा रहे हैं कि भविष्य में सप्लाई बंद हो सकती है.

आपूर्ति का गणित: राजधानी भोपाल में प्रतिदिन 12 लाख लीटर डीजल और 9 लाख लीटर पेट्रोल की खपत होती है. भौंरी स्थित मुख्य डिपो से शहर के सभी 192 पंपों को नियमित सप्लाई दी जा रही है.

सरकार की सफाई: सप्लाई सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त
बढ़ते तनाव को देखते हुए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मोर्चा संभाला है. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश के बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोलियम डिपो पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग (जरूरत से ज्यादा खरीदारी) न करें, क्योंकि इससे वितरण प्रणाली पर अनावश्यक दबाव पड़ता है.

फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक, फिलहाल करीब 35 हजार गैस बुकिंग पेंडिंग हैं, जिन्हें अगले 2 से 4 दिनों में घर तक पहुँचा दिया जाएगा.

Share:

Leave A Reviews

Related News