
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। यह ऑपरेशन 31 मार्च 2026 की रात से जारी है और अभी भी क्षेत्र में सर्च अभियान चल रहा है।
भारतीय सेना के अनुसार, रात के समय रुक-रुक कर हो रही गोलीबारी के बीच घेराबंदी को रणनीतिक रूप से मजबूत किया गया। इसके बाद सेना ने सुनियोजित जवाबी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन खास इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम को इलाके में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अंधेरा होने की वजह से अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया, लेकिन बुधवार सुबह दोबारा कार्रवाई शुरू होते ही आतंकी को मार गिराया गया।
सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और बाकी आतंकियों की तलाश के लिए ड्रोन (यूएवी) की मदद ली जा रही है। साथ ही अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध को भागने का मौका न मिले।
इससे पहले फरवरी महीने में भी जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सुरक्षाबलों ने कई आतंकियों को मार गिराया था, जिनमें किश्तवाड़ और उधमपुर शामिल हैं।
सेना ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन अभी समाप्त नहीं हुआ है और पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान लगातार जारी रहेगा।
Leave A Reviews