Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

ग्वालियर में 10 साल के बच्चे का फांसी पर शव मिला, पिता ने हत्या की आशंका जताई

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में रविवार रात 10 वर्षीय सौरभ केवट का शव फांसी पर लटका मिला। बच्चा अपने पिता कमल सिंह के ड्यूटी पर जाने के बाद घर में अकेला था। घटना गड्ढे वाले मोहल्ले की गली नंबर-1 में किराए के मकान में हुई।

पिता के मित्र पवन धाकड़ ने जब बच्चे को देखने के लिए दरवाजा खटखटाया, तो काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अंदर जाकर देखा तो बच्चा बेड पर लगी कील से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल बच्चे के पिता को दी गई। पिता ने पुलिस को बताया कि बच्चा किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखता था और उसने इस तरह की हरकत नहीं की होगी। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

पिता ने बताया कि उनकी पत्नी छोटे बेटे गौरव (7 वर्ष) के साथ सबलगढ़ में रहती हैं। पिता और सौरभ ग्वालियर में किराए के मकान में रह रहे थे।

झांसी रोड थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले की एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Share:

Leave A Reviews

Related News