Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सिवनी में हृदय विदारक हादसा: खेत के गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

सिवनी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. ग्राम पंचायत मेहरा खापा के रिंझाई टोला में एक खेत में बने गहरे पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. मरने वाले दोनों बच्चे सगे भाई थे.

खेलते-खेलते मौत के गड्ढे तक पहुँचे बच्चे
हादसे का शिकार हुए बच्चों की पहचान 8 वर्षीय कृष्णा मर्सकोले और 5 वर्षीय कायरव मर्सकोले के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, दोनों भाई घर के पास ही खेल रहे थे. खेलते-खेलते वे पास ही स्थित एक खेत में पहुँच गए, जहाँ सिंचाई के लिए एक गहरा गड्ढा खोदकर पानी भरा गया था.

अनुमान लगाया जा रहा है कि खेलते समय एक भाई का पैर फिसला और उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भाई भी गहरे पानी में समा गया.

जब तक पहुँचे परिजन, तब तक थम चुकी थीं सांसें
काफी देर तक जब बच्चों की आवाज सुनाई नहीं दी, तो परिजनों को अनहोनी का आभास हुआ. वे तुरंत खेत की ओर दौड़े और गड्ढे में बच्चों को देख उन्हें बाहर निकाला. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

एक साथ दो मासूम बेटों को खोने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. पूरे रिंझाई टोला गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आँख नम है. पुलिस मामले की जाँच कर रही है.

Share:

Leave A Reviews

Related News