Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों का सम्मान


सतना. सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सोनौरा स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद श्री बी.डी. शर्मा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह एवं महापौर श्री योगेश ताम्रकार ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की.

जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों की कुशलक्षेम पूछी और उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान वृद्धाश्रम में निवासरत 21 वरिष्ठजनों का साल-श्रीफल एवं ऋतु फल भेंट कर फूल माला के साथ सम्मान किया गया. जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठजनों के साथ संवाद कर उनके अनुभव भी सुने.

इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुष्मिता सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, तहसीलदार रघुराजनगर सौरभ मिश्रा और सामाजिक न्याय विभाग के.के शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे.

Date & Time : 2026-09-22 06:13:32

Share:

Leave A Reviews

Related News