Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और क्रूजर की आमने-सामने की भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौत, 22 घायल

हनुमानगढ़. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के नोहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भद्रकाली बाईपास पर एक स्कॉर्पियो और क्रूजर गाड़ी के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 बच्चों समेत 22 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में से 12 की स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है.

शोक संवेदना जताकर लौट रहा था परिवार
एसपी नरेंद्र मीणा के अनुसार, क्रूजर में सवार लोग हरियाणा के बरढाना गांव में एक रिश्तेदारी में शोक प्रकट कर अपने गांव बुधवालियां (रावतसर) लौट रहे थे. शाम करीब 7:00 बजे भद्रकाली बाईपास पर सामने से आ रही एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने क्रूजर को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला.

हादसे में हताहतों का विवरण
मृतक: राजबाला (40), रोशनी (48) और कलावती (40). तीनों महिलाएं बुधवालियां गांव की निवासी थीं.

गंभीर घायल: हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 से 6 साल के मासूम बच्चे भी शामिल हैं.

रेफर: 12 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हनुमानगढ़ रेफर किया गया है, जबकि 10 घायलों का इलाज नोहर के अस्पताल में चल रहा है.

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू करवाया. एसपी ने बताया कि स्कॉर्पियो सवार लोग जमाल (हरियाणा) की तरफ जा रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बिना नंबर की स्कॉर्पियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Share:

Leave A Reviews

Related News