Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

दमोह-सागर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

दमोह-सागर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा देहात थाना क्षेत्र के बांसा तारखेड़ा गांव के पास गुलाब बाबा मंदिर के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले सामने से आ रही एक बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर बाइक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

इस हादसे में मृतकों की पहचान राजू चौधरी और धर्मेंद्र पिता राघवेंद्र सिरवइया (मगरोन निवासी) तथा बाइक सवार दो सगे भाइयों जीवन अहिरवार (39) और लखन अहिरवार (बांसा तारखेड़ा निवासी) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सागर से दमोह की ओर जा रहा था, जबकि बोलेरो दमोह से सागर की ओर आ रही थी। इसी दौरान ट्रक ने पहले बोलेरो को टक्कर मारी और फिर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सभी गंभीर घायलों का इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

परिजनों के अनुसार, मृतक परिवारिक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। एक परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरे परिवार में बच्चे और परिजनों के सिर से पिता का साया उठ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News