Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवास में अवैध शराब तस्करों ने TI को कुचला, इलाज के दौरान दिलीप पुरी की मौत


देवास जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की अवैध शराब तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर हुई, जहां पुलिस टीम सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन की घेराबंदी करने पहुंची थी।

अधिकारियों के अनुसार, नेमावर पुलिस पहले से ही इस संदिग्ध ट्रक का पीछा कर रही थी। हाईवे पर ट्रक डिवाइडर के पास खड़ा मिला। थाना प्रभारी दिलीप पुरी ने चालक को नीचे उतरने का निर्देश दिया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय वाहन को डिवाइडर पर चढ़ाते हुए तेजी से आगे बढ़ा दिया। इस दौरान ट्रक का पिछला पहिया टीआई पुरी के ऊपर से निकल गया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के चलते अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

संदलपुर में वाहन छोड़कर चालक फरार, पुलिस बल तैनात

वारदात को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक को डिवाइडर पार कराकर दूसरी दिशा में ले गया और संदलपुर के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस दल ने पीछा कर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर संदलपुर थाने में खड़ा कराया है, वहीं फरार चालक और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए देवास पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा तड़के करीब साढ़े तीन बजे खातेगांव पहुंचे और स्थिति का मुआयना किया। दिवंगत पुलिस अधिकारी के परिवार में पत्नी कविता, एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जो सूचना मिलते ही खातेगांव पहुंचे।

विशेष कंपार्टमेंट में छिपाकर रखी गई थी खेप

घटनास्थल के बाद ट्रक की प्रारंभिक स्थिति को लेकर कई सवाल उठे, लेकिन आबकारी उपनिरीक्षक पूजा गेहलोत ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि तस्करों ने वाहन में विशेष बनावट तैयार कर रखी थी। ट्रक का बेस सामान्य से लगभग दो फीट ऊंचा बनाया गया था और नीचे बने गुप्त कंपार्टमेंट में शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं।

आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम कंपार्टमेंट में मौजूद शराब की पेटियों की गिनती और सत्यापन कर रही है, जिससे खेप की वास्तविक मात्रा और उसके स्रोत का सटीक पता लगाया जा सके।

Date & Time : 2026-11-02 08:08:07

Share:

Leave A Reviews

Related News