Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला में बेटे ने की पिता की हत्या, शराब और पैसों के विवाद में लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट


मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचोली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब और पैसों के विवाद में अपने ही पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान चिचोली निवासी पूसाम सेयाम (53) के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी बेटे का नाम अज्जू सैयाम (23) बताया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय घर में पिता और बेटे के बीच शराब पीने और पैसों को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर लाठी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी आरोपी ने अपने पिता को दूसरे कमरे में बंद कर दिया। अत्यधिक चोट लगने के कारण पूसाम सेयाम की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद सुबह आरोपी ने नागपुर में काम कर रहे अपने भाई राजेंद्र सैयाम को फोन कर बताया कि पिता उठ नहीं रहे हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी गई और पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों और शराब को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

 
Share:

Leave A Reviews

Related News