Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

शहडोल में नवविवाहिता का शव जंगल में फांसी पर लटका मिला, मर्ग कायम कर जांच शुरू

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय सुमनलता बैगा का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। सुमनलता 23 जनवरी से लापता थीं। शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम हरदी निवासी सुमनलता अपने पति सुरेश कुमार बैगा के साथ रहती थीं। 23 जनवरी को वह अचानक घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर खैरहा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

सोमवार को ग्राम हरदी से लगभग दो किलोमीटर दूर पिपरहा जंगल में मवेशी चराने आए एक चरवाहे ने शव देखा। शव की हालत काफी खराब थी, जिससे इसके कई दिन पुराने होने का अनुमान लगाया गया। चरवाहे ने कपड़ों से महिला की पहचान की और गांव व परिजनों को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी उमा शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे में लटका मिला है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News