Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जबलपुर-कटंगी मार्ग पर सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 2 को कुचला, मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल


जबलपुर जिले में पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-कटंगी मार्ग पर शनिवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा सैयद बाबा मजार के समीप घटित हुआ, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कटंगी निवासी राहुल यादव और नरेंद्र यादव बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, वहीं मनीष बर्मन पैदल मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान जबलपुर से दमोह की दिशा में अत्यधिक गति से जा रहे ट्रक (क्रमांक AP39UJ3324) के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दोनों बाइक सवारों और पैदल राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नरेंद्र यादव और मनीष बर्मन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल यादव को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए भेजा गया।

भाग रहे चालक को पुलिस ने संग्रामपुर के पास पकड़ा, वाहन जब्त

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक ने मौके से वाहन भगाकर फरार होने का प्रयास किया। घटना की सूचना पाटन थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाई और मार्ग की घेराबंदी कर ट्रक का पीछा शुरू किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चालक को संग्रामपुर गांव के पास रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में गैर-इरादतन हत्या तथा लापरवाही से वाहन चलाने का प्रकरण पंजीबद्ध किया है। दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम के लिए पाटन स्थित शासकीय अस्पताल भिजवाया गया है

Date & Time : 2026-10-17 14:21:30

Share:

Leave A Reviews

Related News