Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

"जबलपुर की महारानी" माँ महाकाली की विसर्जन शोभायात्रा का भव्य स्वागत, रेलवे वाणिज्य परिवार ने 8वें वर्ष आयोजित किया विशाल भंडारा


जबलपुर के लटकारी पड़ाव में विराजमान सुप्रसिद्ध “जबलपुर की महारानी” माँ महाकाली की भव्य विसर्जन शोभायात्रा का पश्चिम मध्य रेल के 'रेलवे वाणिज्य परिवार' द्वारा लगातार आठवें वर्ष गरिमामय एवं भव्य स्वागत किया गया। नर्मदा रोड स्थित पवन सुत अपार्टमेंट के सामने आयोजित इस पारंपरिक स्वागत समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस पुनीत अवसर पर रेलवे वाणिज्य विभाग के 100 से अधिक सदस्यों ने अपने परिजनों सहित उपस्थित होकर माँ की अगवानी की और भंडारा वितरण में सेवा कार्य किया।

समारोह में पश्चिम मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) शशांक गुप्ता, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक देवेश सोनी, नितेश सोने, सहायक वाणिज्य प्रबंधक गुन्नार सिंह एवं धर्मेंद्र सिंह तथा पूर्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों और रेलकर्मियों ने माँ महाकाली की शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर पूजन-अर्चन किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

पवन सुत अपार्टमेंट के रहवासियों और स्थानीय संस्थानों का रहा विशेष सहयोग

इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को भव्य रूप देने में पवन सुत अपार्टमेंट के अध्यक्ष पी.के. तिवारी तथा अपार्टमेंट के समस्त रहवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इसके साथ ही न्यू कुमार ज्वेलर्स के संचालक शिव सोनी, जैन एंड कंपनी तथा मुस्कान टाइल्स का भी सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगियों में मदन महल के चड्ढा परिवार सहित आशीष चड्ढा, संदीप श्रोती, एस.पी. सिंह, निशित खुराना, राजेश श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अशोक दुबे, मोहन राव, आशीष पांडे, अमित सोनकर, प्रियंक तिवारी, अशोक पाटिल, हेमंत पांड्रे, अनिकेत यादव, नकुल कुमार, राजेंद्र विश्वकर्मा, गोविंद लोधी एवं रविकांत कुमार सहित वाणिज्य विभाग के अनेक रेलकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा दी।

Date & Time : 2026-10-26 07:12:00

Share:

Leave A Reviews

Related News