Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी की बढ़ीं मुश्किलें: ड्रग्स केस के बाद अब 11 लाख की धोखाधड़ी का नया आरोप


इंदौर. मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी की कानूनी उलझनें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ड्रग्स मामले में घिरे नाना पटवारी के खिलाफ अब धोखाधड़ी का एक और नया मामला सामने आया है। एक युवती द्वारा लगाए गए पुराने आरोपों के बाद अब एक नए निवेशक ने 11 लाख रुपये की चपत लगाने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

शुभम वैली टाउनशिप में गबन का नया मामला

जोन-1 के डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, गुरुवार को पुलिस टीम ने नाना पटवारी और उसके करीबी सुमित मंत्री के सहयोगी पप्पू मंत्री से गहन पूछताछ की थी। इसी बीच गुरुवार शाम को संजय महाजन नामक निवेशक पुलिस के पास पहुंचे और 'शुभम वैली टाउनशिप' प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया।

शिकायतकर्ता संजय महाजन का आरोप है कि नाना उर्फ कुलभूषण पटवारी ने शुभम वैली टाउनशिप में एक प्लॉट/संपत्ति का सौदा किया था। इसके बदले उनसे 11 लाख रुपये लिए गए, लेकिन सौदे के मुताबिक न तो प्रॉपर्टी सौंपी गई और न ही पैसे लौटाए गए।

पुलिस तीनों आरोपियों से करेगी पूछताछ

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस नई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। मामले के मुख्य आरोपितों—सुमित मंत्री, नाना पटवारी और भरत से इस नए 11 लाख रुपये के धोखाधड़ी केस के सिलसिले में भी पूछताछ की जाएगी।

लगातार दर्ज हो रही शिकायतों और नए-नए पीड़ितों के सामने आने के बाद पुलिस अब आरोपियों के पूरे वित्तीय नेटवर्क और टाउनशिप प्रोजेक्ट्स के कागजातों को खंगाल रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News