Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

कंबोडिया-थाईलैंड सीमा संघर्ष: 9 कंबोडियाई नागरिकों की मौत, थाई सेना ने 4 जिलों में कर्फ्यू लगाया

बैंकॉक, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर चल रहे संघर्ष में अब तक 9 कंबोडियाई नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेएक्ट्रा ने बुधवार को दी।

बैंकॉक, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर चल रहे संघर्ष में अब तक 9 कंबोडियाई नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। इसकी जानकारी कंबोडिया के सूचना मंत्री नेथ फेएक्ट्रा ने बुधवार को दी।

मंत्री के अनुसार, संघर्ष तेज होने के बाद 1.27 लाख से अधिक कंबोडियाई नागरिक अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर चुके हैं।

कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि थाई सेना ने बुधवार दोपहर बांतेय मेंचेई प्रांत के एक प्राथमिक विद्यालय पर दो गोले दागे। इसी बीच, थाई सेना ने सीमा क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए सा काओ प्रांत के चार सीमा जिलों में तत्काल कर्फ्यू लागू कर दिया है। कर्फ्यू के तहत इन जिलों में शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों के बाहर निकलने पर प्रतिबंध है।

थाई विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा सलाह जारी करते हुए कहा है कि जो थाई नागरिक कंबोडिया में जरूरी काम के बिना रह रहे हैं, वे देश छोड़ दें और फिलहाल कंबोडिया की यात्रा करने से बचें। मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कंबोडिया में 600 से 1,200 थाई नागरिक मौजूद हैं।

सीमा संघर्ष रविवार दोपहर से दोबारा भड़क गया था। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू करने का आरोप लगाया है और हताहतों की पुष्टि की है।

कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने बताया कि संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है और 1 लाख से अधिक कंबोडियाई ग्रामीणों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। इनमें शिशु, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग लोग शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि थाई सेना ने एफ-16 लड़ाकू विमानों और भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए रविवार दोपहर से बुधवार सुबह तक कंबोडियाई सैन्य ठिकानों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाया है।

--आईएएनएस

डीएससी

Share:

Leave A Reviews

Related News