Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

देवास के रोजड़ी गांव में तेंदुए का हमला, किसान घायल, वन विभाग अलर्ट

देवास जिले के नेवरी क्षेत्र के रोजड़ी गांव में शुक्रवार सुबह अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में मवेशियों के लिए चारा काट रहे किसान लाखन सिंह राजपूत पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथ और पीठ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल किसान को परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई।

ग्रामीणों के अनुसार, लाखन सिंह ने हाथ में दराता लेकर खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चोटें लगीं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी गई।

वन विभाग के रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि रोजड़ी और आसपास के इलाकों में जंगल होने के कारण तेंदुए की मौजूदगी बनी रहती है। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा चुकी हैं और पहले भी मवेशियों पर हमला हो चुका है। आवश्यकता पड़ने पर वन विभाग तेंदुए को पकड़कर रेस्क्यू करने की कार्रवाई करेगा।

गांव में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Share:

Leave A Reviews

Related News