Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

इंदौर के आर्मी फायरिंग रेंज में जिंदा बम फटा, 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत


इंदौर के निकट महू सैन्य क्षेत्र के सिमरोल थाना अंतर्गत आर्मी फायरिंग रेंज में एक भयानक हादसा हुआ, जहां भेड़ें चराने गए 15 वर्षीय किशोर राहुल की जिंदा बम फटने से मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के साथ मौजूद एक भेड़ की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महू के बड़गोंदा क्षेत्र का निवासी राहुल अपनी भेड़ों को चराने गया था। चराते समय कुछ भेड़ें सैन्य क्षेत्र की सीमा में घुस गईं। भेड़ों को वापस लाने के प्रयास में राहुल प्रतिबंधित आर्मी रेंज में दाखिल हो गया, जहां जमीन पर पड़ा एक जिंदा बम अचानक फट गया। इस धमाके की चपेट में आकर राहुल और एक भेड़ की मौके पर ही मौत हो गई।

धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस और सेना

धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और सैन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सिमरोल पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची। एडिशनल डीसीपी रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेना अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है, क्योंकि यह क्षेत्र सैन्य अभ्यास के लिए आरक्षित है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, बढ़ी सुरक्षा की मांग

इस हृदयविदारक हादसे से राहुल के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे कहते हैं कि उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि भेड़ें लाने के दौरान ऐसा बड़ा हादसा हो जाएगा। क्षेत्रवासियों ने सैन्य सीमा के आसपास बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो। जांच जारी है।

Share:

Leave A Reviews

Related News