
चिचोली. रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला बैतूल की जिला कार्यसमिति एवं सेवा संकल्प अभियान की जिला कार्यशाला संपन्न हुई.
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा ने अपनी कार्यशैली में समय के अनुसार परिवर्तन किया है, लेकिन हमने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया.
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा संकल्प अभियान प्रारंभ हो रहा है, जिसमें आशीर्वाद का दिया, आंगन उत्सव, कहानी बदलाव की सहित 13 प्रमुख कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी सुदर्शन गुप्ता , जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार , भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान घोडाडोंगरी विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके, आमला विधायक योगेश पंडाग्रे , जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार , पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे सहित बडी संख्या मे जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave A Reviews