Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: फर्जीवाड़े से निकले मुक्तिधाम के 2 लाख, मौके पर निर्माण अधूरा


मैहर। ग्राम पंचायत देवरी कला स्थित मुक्तिधाम के नाम पर बड़ा गोलमाल सामने आया है। कागजों में 2 लाख रुपये का शांति धाम निर्माण कार्य पूरा बता कर राशि निकाल ली गई, जबकि मौके पर मुक्तिधाम आज भी अधूरा पड़ा है।

पोर्टल पर क्या है -

योजना - पांचवा राज्य वित्त आयोग
कार्य - शमशान घाट निर्माण - शांति धाम निर्माण, पीपल के पेड़ पास के राझोड़ी, देवरी कला
भुगतान स्थिति - Paid
UTR No. - 2478183096, दिनांक 18/07/2026, राशि 2,00,000/-

बिल में क्या खेल है -

ग्रामीणों ने जो बिल उपलब्ध कराया है, वह दिनांक 16/06/2026 का है। इसमें Ms Beam, Ms Angle, Ms Patty, CG Sheet और शेड मेकिंग के नाम पर 2 लाख का हिसाब दिखाया गया है।

जांच में सामने आया है कि -

बिल पर महिला सरपंच की कथित मोहर और कथित हस्ताक्षर तो वही हैं, लेकिन सचिव की मोहर बिल से गायब है और हस्ताक्षर भी अधूरे हैं। बिना सचिव की मोहर के इतनी बड़ी राशि का भुगतान कैसे हो गया, यही सबसे बड़ा सवाल है।

मौके की हकीकत -

मौके की फोटो में साफ दिख रहा है कि मुक्तिधाम में सिर्फ टीन शेड खड़ा किया गया है। नीचे फर्श, चबूतरा अधूरा है, ईंट और मलबा बिखरा पड़ा है। अंतिम संस्कार लायक स्थिति नहीं है।

पोर्टल खुद गवाही दे रहा है -

जब पंचायत दर्पण पोर्टल पर इस कार्य की फोटो देखने की कोशिश की गई तो लिखा आता है - "कार्य की फोटो या तो उपलब्ध नहीं है या प्राप्त नहीं हो पाई"

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला सरपंच के कथित हस्ताक्षर का उपयोग कर बिना सचिव की मोहर के ही बिल पास करा कर राशि आहरित कर ली गई है। ग्रामीणों ने कलेक्टर मैहर और CEO जनपद पंचायत रामनगर से पूरे मामले की जांच और मुक्तिधाम का निर्माण पूरा कराने की मांग की है।

Date & Time : 2026-11-04 11:52:52

Share:

Leave A Reviews

Related News