Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: कलेक्टर मुखर्जी बनी शिक्षक ,विद्यालय पहुंचकर छात्रों को पढ़ाया


मैहर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर  बिदिशा मुखर्जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान गुरसरी एवं आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर  मुखर्जी जब शासकीय विद्यालय में निरीक्षण पर पहुंची तो उन्होंने कक्षा 10 वीं की शिक्षक बन कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और विद्यार्थियों को उर्वरक, संविधान और बायोलॉजिकल सेल से संबंधित जानकारी देकर छात्रों से सवाल भी पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साह से कलेक्टर से संवाद किया।

कलेक्टर  मुखर्जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में कलेक्टर , डॉक्टर ,इंजीनियर,पुलिस और खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर  मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य  सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक  तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया

कलेक्टर  मुखर्जी ने निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसरी में विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर  मुखर्जी ने पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य  ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और राजनीति शास्त्र के शिक्षक  राम प्रकाश तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी भी दी। 

कलेक्टर  मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा की कलेक्टर  मुखर्जी ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक एवं पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे राशन की जानकारी ली। कलेक्टर  मुखर्जी ने दुकान पर सप्लाई किए जा रहे गेहूं और चावल के नमूने देखे और हितग्राहियों से चर्चा कर यथास्थिति ली।

उन्होंने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक ने जानकारी दी कि वहां पर 516 लाभार्थी दर्ज है, उनमें से 400 लाभार्थियों को आज दिनांक तक राशन प्रदान किया जा चुका है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान की भावना के अनुरूप आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Date & Time : 2026-09-11 11:14:34

Share:

Leave A Reviews

Related News