
सतना, देशबंधु। 5 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मैहर गौरव दिवस के अवसर पर मैहर का नाम एशियन वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने के उद्देश्य से 3 हजार से अधिक विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक कथक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों के तहत विद्यार्थियों ने सामूहिक कथक नृत्य का रिहर्सल शनिवार को किया गया । सामूहिक कथक नृत्य के रिहर्सल कार्यक्रम में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं अपर कलेक्टर रोशन राय की उपस्थिति रही।
इस दौरान विद्यार्थियों ने निर्धारित ताल, लय और मुद्राओं के साथ सामूहिक रूप से कथक नृत्य का अभ्यास किया।आयोजन का उद्देश्य मैहर की सांस्कृतिक एवं कलात्मक पहचान को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता के माध्यम से एक उल्लेखनीय सामूहिक कथक नृत्य का आयोजन करना है।
05 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे मैहर गौरव दिवस के अवसर पर होने वाले इस आयोजन को लेकर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए रिहर्सल एवं अन्य तैयारियां लगातार जारी हैं। समस्त नागरिको से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर इस ऐतिहासिक पल के सहभागी बने और कार्यक्रम को सफल बनाए।
Leave A Reviews