Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: गोल्डन आवर में मिली मदद, डॉक्टर दिव्यांशु तिवारी ने बचाई घायल वृद्ध की जान


मैहर. रामनगर थाना क्षेत्र के कर्रा मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल होकर तड़प रहे एक वृद्ध की जान समय रहते मिली मदद से बच गई. जानकारी के अनुसार वंशपाल तिवारी नामक वृद्ध को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. दुर्घटना के बाद वृद्ध सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे. 

इसी दौरान देवराज नगर में पदस्थ चिकित्सक डॉ. दिव्यांशु तिवारी वहां से गुजर रहे थे. घायल वृद्ध को देखकर उन्होंने तुरंत अपना वाहन रोका और बिना समय गंवाए उन्हें अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवराजनगर पहुंचाया. अस्पताल में तत्काल उपचार मिलने से वृद्ध की हालत में सुधार हुआ है. वर्तमान में उनका इलाज जारी है और वे सुरक्षित हैं.

स्थानीय लोगों ने डॉ. दिव्यांशु तिवारी की संवेदनशीलता एवं तत्परता की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया है. वहीं अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

Share:

Leave A Reviews

Related News