Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर: दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं को मां शारदा देवी के सुगम दर्शन कराए गए


मैहर में जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंध समिति ने संवेदनशीलता की अनूठी मिसाल पेश की है। कलेक्टर एवं मां शारदा मंदिर प्रबंध समिति की अध्यक्ष बिदिशा मुखर्जी के विशेष निर्देशन में जबलपुर से दर्शन करने आए दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं के एक दल को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से गर्भगृह में दर्शन-पूजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। श्रद्धालुओं में शामिल राजेंद्र रैकवार, चेतना, आराधना, उमेश एवं बन्नो ने पूरे विधि-विधान से मां शारदा देवी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कलेक्टर ने भेंट की माता की चुनरी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

मां शारदा देवी के दर्शन-पूजन के उपरांत कलेक्टर एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष बिदिशा मुखर्जी ने स्वयं श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें मां शारदा के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। मंदिर प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्था और आत्मीय व्यवहार से अभिभूत दृष्टिबाधित श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर की। श्रद्धालुओं ने कहा कि दृष्टिबाधित होने के बावजूद प्रशासन की तत्परता और सहयोग से उन्हें बिना किसी असुविधा के माता रानी के दर्शन का दुर्लभ सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सभी वर्गों की धार्मिक आस्था और सुगम दर्शन के प्रति प्रशासन सजग

जिला प्रशासन की यह संवेदनशील पहल दिव्यांगजनों और विशेष आवश्यकता वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता और उनकी धार्मिक आस्था के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। नवरात्रि मेले और सामान्य दिनों में भी मां शारदा धाम पहुंचने वाले वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर में सुगम पहुंच और प्राथमिकता दर्शन की व्यवस्थाएं लगातार पुख्ता की जा रही हैं, ताकि हर श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में दर्शन कर सके।

Date & Time : 2026-10-15 07:02:14

Share:

Leave A Reviews

Related News