Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मैहर गौरव दिवस पर 3430 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, सामूहिक कथक से बनाया रिकॉर्ड

9 मिनट 24 सेकेंड की मनमोहक सामूहिक कथक प्रस्तुति ने एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

मैहर. मां शारदा की पावन नगरी मैहर ने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित गौरव दिवस समारोह में एक नया इतिहास रच दिया. फुटबॉल मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान 3,430 छात्र -छात्राओं ने एक साथ 9 मिनट 24 सेकेंड तक कथक नृत्य की मनमोहक सामूहिक प्रस्तुति देकर मैहर का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया.

सैकड़ों छात्राओं की एक साथ लयबद्ध और अनुशासित कथक प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों  को मंत्रमुग्ध कर दिया. पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक विरासत से सजी इस प्रस्तुति ने मैहर की मातृ शक्ति और बेटे-बेटियों की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई.

 गौरव दिवस के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह,एडीएम श्री रोशन राय,श्रीमती नंदिता पाठक ,श्री कमलेश सुहाने सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे.

 एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने निर्धारित मानकों के अनुरूप छात्राओं की सामूहिक कथक प्रस्तुति का अवलोकन किया और रिकॉर्ड बनाए जाने की घोषणा की. इसके बाद टीम द्वारा प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंह, विधायक श्री चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किया.कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर हुआ.कार्यक्रम की समाप्ति मां शारदा की सामूहिक आरती कर किया गया.  

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने कहा कि मां शारदा की नगरी मैहर के बेटे - बेटियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण से जिले का गौरव बढ़ाया है. यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

गौरव दिवस पर आयोजित इस आयोजन ने मैहर की सांस्कृतिक पहचान को देश और दुनिया के सामने नई ऊंचाई प्रदान की. 3,430 छात्राओं की सामूहिक कथक प्रस्तुति लंबे समय तक मैहर के इतिहास में गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में याद की जाएगी.

Date & Time : 2026-10-05 07:09:57

Share:

Leave A Reviews

Related News