
मैहर। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश पर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के लिए शुरू किए गए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रामनगर विकासखंड की देवरी ग्राम पंचायत में जन-संवाद शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं, शिकायतों को मौके पर सुनकर उनका त्वरित निराकरण करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना है।
शिविर में कुल 129 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पंचायत, बिजली, पानी, पेंशन और राशन से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। अधिकारियों ने कुछ आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया, जबकि शेष आवेदनों के लिए संबंधित विभागों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, पूर्व मंत्री, जिला पंचायत सदस्य विजय तारा पटेल, जिला पंचायत सदस्य पूजा आशुतोष गुप्ता सहित समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचे।
Leave A Reviews