Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मंडला: सेमरटोला के पास अनियंत्रित होकर पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत


मंडला. जिले के बम्हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरटोला के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवा ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, रेत से लदा हुआ एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलट गया। हादसा इतना अचानक और जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का भारी-भरकम इंजन सीधे चालक के ऊपर जा गिरा, जिससे वह वाहन के नीचे ही दब गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर खदान से रेत भरकर आ रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बम्हनी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस के जरिए तुरंत बम्हनी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नैनपुर थाना क्षेत्र के मोहगांव पाला सुंदर निवासी अंकित दास मॉंगरे (पिता मंगल) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बम्हनी पुलिस ने इस दुखद मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हादसा वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक के नियंत्रण खोने की वजह से।

Share:

Leave A Reviews

Related News