
मंदसौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मंदसौर जिले में श्री पशुपनिनाथ लोक का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। पहले उन्हें 28 जनवरी को मल्हारगढ़ में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन अब वे दोपहर 1:30 बजे मल्हारगढ़ पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री इस दौरान प्रदेश के 7 लाख किसानों के खाते में भावांतर राशि का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे। इसके अलावा, वे मल्हारगढ़ से निकल रहे महू-नीमच राजमार्ग पर फोरलेन फ्लाईओवर, पिपलियामंडी में अंडरपास और मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिया का भी भूमिपूजन करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री द्वारा मल्हारगढ़ से प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में कुल 1492 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसमें मंदसौर जिले के 27,500 किसान शामिल हैं। इन किसानों ने कुल 47,283.03 टन सोयाबीन बेची है, और उनके खातों में 43 करोड़ रुपये की भावांतर राशि भेजी जाएगी।
डॉ. मोहन यादव मल्हारगढ़ के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों के हित और क्षेत्रीय विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया है।
Leave A Reviews