Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

छतरपुर में 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM ने 55 हजार देने की घोषणा की


छतरपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम सिजई स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां 75 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जोड़े को शासन की ओर से 55 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

स्वामी परमानंद गिरी महाराज से मिले मुख्यमंत्री

सामूहिक विवाह समारोह से पहले मुख्यमंत्री ग्राम सिजई स्थित स्वामी परमानंद गौधाम गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी परमानंद गिरी महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और अच्छे स्वास्थ्य तथा लंबी उम्र की कामना की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ महाराज का हाथ थामा और उन्हें अपने साथ कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे। इस दौरान संतों के प्रति उनका सम्मान और अपनापन देखने को मिला।

हर जोड़े को 55 हजार रुपए देने की घोषणा

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी परमानंद गिरी महाराज ने अलग-अलग समाजों के 75 जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया है। आश्रम में वर्ष 1968 से गौशाला और जनकल्याण से जुड़े कई कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की ओर से सामूहिक विवाह में शामिल प्रत्येक जोड़े को 55 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आश्रम में सभागार निर्माण और गौशाला की आवश्यक मरम्मत कराने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि संतों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री ने स्वामी परमानंद गिरी महाराज के प्रति आभार जताते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।

खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ स्वागत

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव सबसे पहले खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे। यहां विधायक अरविंद पटेरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सिजई हेलीपेड पहुंचे, जहां वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने उनकी अगवानी की।

Date & Time : 2026-11-21 12:45:40

Share:

Leave A Reviews

Related News