Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

गाजियाबाद के कनवानी गांव में भीषण आग, सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक, सिलिंडर धमाकों से मची दहशत

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने तेजी से फैलते हुए सैकड़ों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आग लगने के दौरान झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक-एक कर फटने लगे, जिससे जोरदार धमाके हुए और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को लगाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

प्रशासन के अनुसार, आग संभवतः कबाड़ के गोदाम से शुरू हुई और तेजी से आसपास की झुग्गियों में फैल गई। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में कुछ बच्चों के लापता होने की आशंका जताई गई थी, लेकिन अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

घटना में सैकड़ों परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया, जिससे वे बेघर हो गए हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और प्रभावित लोगों के लिए राहत व्यवस्था की जा रही है। आग बुझाने के बाद क्षेत्र में कूलिंग और सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Share:

Leave A Reviews

Related News