Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

बेंगलुरु में PG बिल्डिंग में भीषण आग, जान बचाने के लिए युवतियों ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

बेंगलुरु में रविवार रात एक पीजी (पेइंग गेस्ट) आवास में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में रह रही युवतियों को अपनी जान बचाने के लिए चार मंजिला बिल्डिंग से नीचे कूदने पर मजबूर होना पड़ा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आग की लपटों के बीच घबराई युवतियां जान बचाने के लिए छलांग लगाती नजर आ रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा था।

अधिकारियों के अनुसार, आग की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक एलईडी बैनर की दुकान में हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित पीजी बिल्डिंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत धुएं और आग से घिर गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

फिलहाल अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग इतनी तेजी से रिहायशी इमारत तक कैसे पहुंची और क्या सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही हुई थी।

Share:

Leave A Reviews

Related News