Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

मऊगंज: जंगली सूअर का हमला, 11 साल की बच्ची और दो परिवारजन घायल, बच्ची रीवा रेफर

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जंगली सूअर के हमले ने हड़कंप मचा दिया। बंधवा कोठार गांव में घर के सामने खेल रही 11 वर्षीय बच्ची सोनम पटेल घायल हो गई। उसे बचाने दौड़े उसके परिवार के दो सदस्य भी हमले में घायल हुए।

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुई। बच्ची अपने ननिहाल बंधवा कोठार में रह रही थी और घर के बाहर खेल रही थी, तभी जंगल से भटककर आए जंगली सूअर ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, इस दौरान अशोक पटेल (40) और रंजीत पटेल (23) भी घायल हो गए।

तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया। बच्ची को आंख, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। अशोक और रंजीत का इलाज सीएचसी नईगढ़ी में जारी है और उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

बीएमओ डॉ. आर.के. पाठक ने बताया कि जंगली सूअर के हमले में तीन मरीज आए हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वे वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

Share:

Leave A Reviews

Related News