
नरसिंहपुर। सांईंखेड़ा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मेहरागांव की निर्विरोध सरपंच माया विश्वकर्मा गांव की महिलाओं युवाओं और ग्रामीणों के साथ-साथ नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँची और अपने गांव की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और स्कूली भावनों की बदतर हालत को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।
बता दे कि महिला सरपंच इसके पहले भी 15 से 16 बार प्रशासन को आवेदन और ज्ञापन के माध्यम से स्कूल की जर्जर स्थिति को लेकर अवगत करा चुकी है लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नही दिया आज मंगलवार 4 बजे तहसीलदार को ज्ञापन सौपा और जल्द ठोस जवाब देने की बात कही नही तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

Leave A Reviews