Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सोन-महानदी संगम पर स्वच्छता का संदेश, 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत मार्कण्डेय घाट की हुई साफ-सफाई


मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोन और महानदी के प्रसिद्ध संगम स्थल स्थित मार्कण्डेय घाट में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के द्वितीय चरण के तहत एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना था। अभियान के दौरान उपस्थित जनों ने घाट और जलाशय के आसपास बड़े पैमाने पर साफ-सफाई की। इस दौरान पानी को प्रदूषित करने वाली पॉलीथिन और अन्य अपशिष्ट सामग्रियों को एकत्रित कर उनका सुरक्षित डिस्पोजल (निपटान) किया गया, जिससे समाज में स्वच्छता का एक मजबूत संदेश गया।

इस गरिमामयी जल गंगा अभियान कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि, अधिकारी और समाजसेवी एकजुट हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, रामनगर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी बाई साकेत, प्रसिद्ध समाजसेवी सुभाष पांडे और स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक समन्वयक महेंद्र गौतम उपस्थित रहे। इसके साथ ही निर्माण समिति के सभापति प्रदीप गौतम, मिरगौती सरपंच शिवलाल कोल, उपसरपंच देवरा जान्हवी तिवारी, संतोष गुप्ता अमिलिया, डॉ. शंकर पटेल, एडीओ गोलू वर्मा, पीसीओ विशंभर सिंह, सचिव मथुरा पटेल, दुर्गेश तिवारी, केदार शर्मा, प्रमोद साहू और रोजगार सहायक ब्रजेंद्र पटेल ने भी सक्रिय रूप से श्रमदान किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता रामसुशील कुशवाहा, कमलेश्वर साहू, राजेश कुमार अवाधिया, कालूराम साहू, अश्वनी साकेत, निकिता द्विवेदी, रमेश पटेल सहित सुभाष, मधू और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी उपस्थित जनों ने भविष्य में भी जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Share:

Leave A Reviews

Related News