Office Address

Address Display Here

Phone Number

+91-9876543210

Email Address

info@deshbandhu.co.in

सागर में आपसी विवाद में नाबालिग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

सागर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात आपसी विवाद में 17 वर्षीय अंकुश अहिरवार की हत्या कर दी गई। घटना दीनदयाल तिगड्डा के पास हुई, जहां गाली-गलौज के दौरान एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग के सीने पर कटर मार दिया। मृतक अंकुश अहिरवार सूबेदार वार्ड का निवासी था।

जानकारी के अनुसार, अंकुश अपने परिचित नाबालिग के साथ बैठा था और किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अंकुश के सीने पर कटर से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अंकुश ने अपनी मां को फोन कर मदद मांगी। उसे साथी बाइक से अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है और मृतक व आरोपी आपस में परिचित थे। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share:

Leave A Reviews

Related News